ePaper

Kal Ka Mausam: सिमडेगा में हुई 42.8 मिलीमीटर वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 14 Oct 2024 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather forecast kal ka mausam

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से पूरे झारखंड में बारिश होगी. सबसे ज्यादा असर पूर्वी झारखंड में दिखेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को झारखंड के दक्षिणी हिस्से में बारिश की संभावना व्यक्त की है. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक अनुराग सनड्या ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के असर से दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी. झारखंड भी इससे अछूता नहीं रहेगा.

बंगाल और ओडिशा से सटे जिलों में होगी अच्छी-खासी बारिश

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से पूरे झारखंड में बारिश होगी. सबसे ज्यादा असर पूर्वी झारखंड में दिखेगा. पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा से सटे इलाकों में अच्छी-खासी बारिश होगी. हालांकि, शेष झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.

सिमडेगा में हुई 42.8 मिलीमीटर वर्षा

इधर, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया कि झारखंड में सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले में हुई. यहां 42.8 मिलमीटर वर्षा दर्ज की गई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई.

बानो और खूंटी में भी हुई वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, सिमडेगा जिले के सिमडेगा प्रखंड में 42.8 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सिमडेगा के ही बानो में 30.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. खूंटी जिले के दियांकेल में 17.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 15 अक्टूबर को पश्चिम-पश्चिमोत्तर की तरफ बढ़ जाएगा.

तमिलनाडु समेत दक्षिण के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

इसके बाद अगले 2 दिन के दौरान यह तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्रप्रदेश के तटवर्ती इलाकों की ओर चला जाएगा. इस निम्न दबाव के असर से तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी समेत दक्षिण भारत के राज्यों में कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी. तमिलनाडु में एहतियातन 15 अक्टूबर को स्कूलों को बंद कर दिया गया है.

Also Read

झारखंड के अधिकतर हिस्से से मानसून लौटा, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का क्या होगा असर!

Kal Ka Mausam: लो प्रेशर में बदल रहा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, जानें कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर बह रही हवा, जानें कैसा है आज का मौसम

Aaj Ka Mausam: झारखंड में 2 दिन बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola