झारखंड में दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर बह रही हवा, जानें कैसा है आज का मौसम

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से जल्द ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून लौट जाएगा.
Table of Contents
Jharkhand Weather: दक्षिणी पश्चिमी मानसून की वापसी शुरू हो गई है. झारखंड के भी कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है. बाकी जिलों से भी जल्द ही मानसून की वापसी हो जाएगी. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के बाद मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से जल्द ही दक्षिणी पश्चिमी मानसून लौट जाएगा.
हजारीबाग से गुजर रहा दक्षिणी पश्चिमी मानसून
रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून अब दरभंगा, हजारीबाग, पेंडरा रोड, नरसिंहपुर, खरगांव, नंदुरबार और नवसारी से गुजर रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां बन रहीं हैं, जो बताती हैं कि दक्षिणी पश्चिमी मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों के अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम के कुछ हिस्सों से अगले 2 दिन में विदा हो जाएगा.
झारखंड के दक्षिणी हिस्से में वर्षा होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में शनिवार (12 अक्टूबर) को कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि झारखंड में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 10 जगह वर्षा हुई. कोलेबिरा में 12 मिलीमीटर, दियाकेल में 8.5 मिमी, रायडीह में 4.2 मिमी, महेशपुर में 2 मिमी, जमशेदपुर में 2 मिमी, भरनो में 1.6 मिमी, रांची में 0.6 मिमी, हजारीबाग में 0.5 मिमी, गुमला के बिशुनपुर में 0.5 मिमी और तेनुघाट में 0.2 मिमी वर्षा हुई.
रांची के अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभव
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी रांची में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आने के संकेत हैं. 12 अक्टूबर को रांची में आंशिक बादल छाए रहने की उम्मीद है. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि मानसून के बाद के सीजन में 42 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 20.7 मिमी ही वर्षा हुई है.
Also Read
Aaj Ka Mausam: झारखंड में 2 दिन बारिश-वज्रपात की चेतावनी, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather Alert: मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट, झारखंड में बढ़ेगी ठंड
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




