15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते ग्रामीण एसपी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के तमाड़ में पुलिस ने छापेमारी कर 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1.70 लाख रुपये और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

विज्ञापन

तमाड़. तमाड़ थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल रोड में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, एक मोबाइल फोन और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किये गये हैं. इस मामले में तमाड़ थाना कांड संख्या 41/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(बी), 22 एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को मिली सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस जब तमाड़ हॉस्पिटल रोड स्थित राजा शिव दत्त मल्लिक के घर पहुंची, तो वहां से निकल रहे आशिफ खान ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से करीब तीन ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ.

पूछताछ में उसने यह मादक पदार्थ राजा शिव दत्त मल्लिक से खरीदने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने राजा शिव दत्त मल्लिक के घर की तलाशी ली. जहां से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक कीपैड मोबाइल और 1.70 लाख रुपये नकद बरामद किये गये. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो, एसआइ निमाई सोरेन व जवान शामिल थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola