Ranchi Mapping Competition: राष्ट्रीय इंका मैप क्विज संपन्न, रांची में बनाया गया झारखंड का एकमात्र केंद्र

Updated:
विज्ञापन

रांची स्थित सर्वे ऑफ इंडिया परिसर में आयोजित मैपिंग क्विज. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में संपन्न हुई राष्ट्रीय इंका मैप क्विज में झारखंड के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. देशभर के प्रतिभागियों के बीच मानचित्र और भूगोल के ज्ञान का प्रदर्शन हुआ. विजेताओं को गुवाहाटी में सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

Ranchi Mapping Competition: इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन (INCA) की ओर से शनिवार 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय इंका मैप क्विज की लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. झारखंड में इसका एकमात्र परीक्षा केंद्र रांची स्थित सर्वे ऑफ इंडिया परिसर बनाया गया था. वहीं देश के अन्य केंद्रों में हैदराबाद, तमिलनाडु, देहरादून, कोलकाता, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अहमदाबाद और महाराष्ट्र शामिल रहे.

झारखंड से चार टीमों ने किया प्रतिनिधित्व

इंडियन नेशनल कार्टोग्राफिक एसोसिएशन, झारखंड चैप्टर के सचिव डॉ. सहदेव राम ने बताया कि राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद चार टीमों को राष्ट्रीय परीक्षा में शामिल किया गया. इनमें डीएवी एनपीएस स्कूल की दो टीमें, नेतरहाट आवासीय विद्यालय की दो टीमें, डीएवी गांधी नगर की एक टीम और डीएवी पब्लिक स्कूल धुर्वा की एक टीम के चयनित छात्रों ने लिखित परीक्षा दी.

देशभर के छात्रों में रही प्रतिस्पर्धा

राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में मानचित्र, भूगोल और कार्टोग्राफी के प्रति रुचि बढ़ाना है. परीक्षा में विभिन्न राज्यों के चयनित विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी भौगोलिक समझ और मानचित्र संबंधी ज्ञान का प्रदर्शन किया. झारखंड से शामिल छात्र भी इस राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बने.

गुवाहाटी में होगा विजेताओं का सम्मान

डॉ. सहदेव राम ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 21 नवंबर 2026 को गुवाहाटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्टोग्राफिक कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा. विजेता छात्रों और उनके स्कूल के शिक्षकों को ट्रॉफी और मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: झारखंड के 7 जिलों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शिक्षा विभाग के 58 लिपिकों का तबादला, 134 कर्मचारियों का संवर्ग तय

आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका

परीक्षा के सफल संचालन में नलिनी महतो, डॉ. जीसी बार्के, डॉ. दिलकेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार, विवेक कुमार और एमकेसी के प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में भूगोल और मानचित्र विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का अवसर देती हैं.

इसे भी पढ़ें: Hazaribagh Science Exhibition: रोजबड स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी, 'बाढ़ नियंत्रण' मॉडल रहा अव्वल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola