उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्रों को सम्मानित किया गया

Updated:
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने छात्रों को सम्मानित किया गया

फ़ोटो 1 - सम्मानित होने वाले छात्रों संग अतिथि व प्राचार्या.  | Prabhat Khabar Network

मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में सत्र 2024-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज इंटर कॉलेज में समारोह आयोजित कर सत्र (2024- 2026) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वायु सेना से सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन आरके प्रसाद, कॉलेज की एजुकेशनल डायरेक्टर डॉ मीना सहाय व प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

मुख्य अतिथि आरके प्रसाद ने कहा कि आप सभी के सामने खड़े होकर मुझे अपार हर्ष और गर्व की अनुभूति हो रही है. आप केवल इस कॉलेज के छात्र नहीं हैं, बल्कि आप हमारे देश और इस पूरी दुनिया का आने वाला कल हैं. आपके आज का परिश्रम ही आपके कल के सुनहरे भविष्य की नींव रखेगा. कहा जीवन में आपको क्या बनना है, इसका लक्ष्य आज ही तय करें.

इसके बाद अतिथियों ने समारोह में आये विज्ञान संकाय के प्रखंड टॉपर सचिन कुमार यादव, कला संकाय के कॉलेज टॉपर जयंती कुमारी, वाणिज्य संकाय के कॉलेज टॉपर आकांक्षा, दूसरे स्थान पर विज्ञान संकाय के रूपा कुमारी, कला संकाय की पूजा कुमारी, वाणिज्य संकाय के अंजली कुमारी, तृतीय स्थान पर विज्ञान संकाय की खुशी कुमारी, कला संकाय के विपिन खरवार, वाणिज्य संकाय के अनिकेत कुमार को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो व नकद राशि देकर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया.

संचालन करते हुए प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों के समक्ष भविष्य में आने वाली कठिन से कठिन घड़ी में भी मार्गदर्शन कर पथ प्रशस्त करने के लिए तत्पर हैं. इस अवसर पर बासुकीनाथ नाग, मुकेश विश्वकर्मा राहुल सिंह, मीना कुमारी, प्रभा बारला, सुचिता कुजूर, एसएन तिवारी, पंकज कुमार, विक्रम आनंद, आशा देवी, संदीप लोहरा अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola