10 दिनों में सड़क नहीं सुधरी, तो बंद होगी टोल वसूली : आजसू

Updated:
विज्ञापन

फोटो | Prabhat Khabar Network

रांची-जमशेदपुर फोरलेन की जर्जर हालत पर आजसू ने दी चेतावनी। 10 दिनों में गड्ढे नहीं भरे गए तो बुंडू टोल प्लाजा पर वसूली बंद करने का किया ऐलान।

विज्ञापन

तमाड़. रांची-जमशेदपुर फोरलेन की जर्जर स्थिति और बढ़ते सड़क हादसों को लेकर आजसू पार्टी के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा ने एनएचएआइ के परियोजना निदेशक एवं रीजनल कार्यालय, रांची को पत्र सौंपकर अविलंब सड़क मरम्मत की मांग की है.

उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में जल जमाव हो रहा है. जिससे वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टोल टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं करायी जा रही है.

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर सड़क के जानलेवा गड्ढों की स्थायी मरम्मत शुरू नहीं हुई. तो आम लोगों के सहयोग से बुंडू टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली बंद कराया जायेगा. साथ ही गड्ढों के कारण किसी की मौत होने पर संबंधित एनएचएआइ अधिकारियों और टोल प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक लापरवाही के तहत एफआइआर दर्ज कराने की पहल की जायेगी. उन्होंने विभाग से जनहित में तत्काल कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola