ePaper

Weather Alert: मौसम विभाग ने 3 दिन के लिए जारी किया येलो अलर्ट, झारखंड में बढ़ेगी ठंड

Updated at : 03 Oct 2024 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand weather alert

Weather Alert: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 2 दिन तक अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

Weather Alert: झारखंड में अगले 3 दिन के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा है कि झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र रांची ने नवरात्र के पहले दिन गुरुवार (3 अक्टूबर) को सुबह से अब तक 4 येलो अलर्ट जारी किए हैं.

संताल परगना के कई जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने पहला अलर्ट सुबह 9:28 बजे जारी किया. इसमें संताल परगना के पाकुड़ जिले में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना जताई. 11:20 बजे दूसरी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि साहिबगंज और गोड्डा जिले में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना.

जामताड़ा और लातेहार जिले में गरज के साथ वर्षा की संभावना

दिन में 12:17 बजे एक और अलर्ट जारी हुआ. इसमें कहा कि दुमका जिले में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना. दोपहर 3:54 बजे मौसम विभाग की ओर से जो तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई, उसमें कहा गया कि जामताड़ा और लातेहार जिले में अगले 2 से 3 घंटे में मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.

2 दिन बाद झारखंड में घटने लगेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. लेकिन, इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जाएगी. अधिकतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. इससे सुबह और रात को ठंड का एहसास होगा.

4 अक्टूबर से रांची में छाए रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग ने कहा है कि रांची में 4 अक्टूबर से आंशिक बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 31 डिग्री से घटकर धीरे-धीरे 29 डिग्री पर आ जाएगा. 5 अक्टूबर को गरज के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी.

5 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना

अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. 5 अक्टूबर को गरज के साथ बारिश भी हो सकती है. इसके बाद रांची के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी. 6 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और 7 अक्टूबर को 29 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 6 और 7 अक्टूबर को 23 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची में शुरू होगा बारिश का दौर, नवरात्र के दौरान कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather : दुर्गा पूजा के पहले दिन झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, रांची में हल्की बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें पूरा हाल..

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola