एशियन गेम्स के लिए महिला हॉकी टीम का चयन, चयनकर्ता असुंता को रखा गया अलग

Updated:
विज्ञापन
असुंता लकड़ा (फोटो : PTI)

असुंता लकड़ा (फोटो : PTI)

हॉकी इंडिया की चयनकर्ता असुंता लकड़ा ने एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा में अपनी उपेक्षा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने चयन प्रक्रिया में जानबूझकर अनदेखी का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

मोनू कुमार, रांची

Asunta Lakra Asian Games Selection : हॉकी इंडिया की चयनकर्ता असुंता लकड़ा ने हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा हुई. इसमें झारखंड की चार खिलाड़ी सलीमा टेटे, निकी प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी को जगह मिली. दूसरी ओर चयनकर्ता होने पर उन्हें इसकी जानकारी तक नहीं दी गयी. भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान असुंता ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय महिला टीम की चयन प्रक्रिया से व्यवस्थित तरीके से अलग-थलग किया जा रहा है. ऐसा महिला खिलाड़ियों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर शिकायत दर्ज कराने के कारण हो रहा है.

मार्च 2026 से चयन बैठकों की नहीं मिली कोई सूचना: असुंता

असुंता ने बताया कि मार्च 2026 के बाद से ही उन्हें चयन समिति की किसी भी ऑनलाइन या ऑफलाइन बैठक की जानकारी नहीं दी गयी है. साथ ही किसी टीम चयन के लिए कोई संवाद भी नहीं किया गया. असुंता ने बताया कि पिछले तीन माह से संवादहीनता का दौर जारी था, ऐसे में एक सप्ताह पहले उन्होंने मुख्य चयनकर्ता आरपी सिंह से इस बारे में बात की थी. उनके मुताबिक, आरपी सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह पता लगायेंगे कि उन्हें बैठकों की जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी स्थिति नहीं बदली. असुंता का आरोप है कि महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय के मामले में आवाज उठाये जाने के बाद से उन्हें निशाना बनाया जाने लगा. उनका कहना है कि मार्च के बाद से उन्हें किसी भी प्रकार की आधिकारिक सूचना , बैठक का एजेंडा या चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी नहीं दी गयी.

असुंता लकड़ा ने कहा 

हॉकी इंडिया की चयनकर्ता और पूर्व महिला हॉकी कप्तान असुंता लकड़ा ने कहा जनवरी महीने के बाद मैं एक-दो चयन बैठकों में शामिल हुई थी, लेकिन मार्च से मुझे पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है. चयन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी बैठक या सूचना में मुझे शामिल नहीं किया गया. इसकी वजह मुझे समझ नहीं आ रही है.

भोला नाथ सिंह ने कहा 

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा असुंता लकड़ा का शुरू से ही समर्थन करता आया हूं. मेरे खिलाफ लगाये गये सभी आरोप निराधार और गलत हैं. मैंने हमेशा असुंता का सहयोग और समर्थन किया है. इस तरह के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है.

ये भी पढ़ें: जंगल में बैठकर फर्जी APK से करते थे ठगी, गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट ट्रेंड टीचरों को मिलेगा समान वरीयता और अपग्रेड वेतन का लाभ, झारखंड हाईकोर्ट का आदेश

Image


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola