ePaper

चुनाव देख धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे हेमंत सोरेन, रांची में बोले शिवराज सिंह चौहान

Updated at : 09 Sep 2024 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
shivraj singh chouhan attacks hemant soren jharkhand assembly election

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते शिवराज सिंह चौहान. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Politics: झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चुनाव करीब देख हेमंत सोरेन खोखली घोषणाएं कर रहे हैं. हम उनकी पोल खोलेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विधानसभा चुनाव करीब देखकर हेमंत सोरेन धड़ाधड़ खोखली घोषणाएं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता में हेमंत सोरेन और उनकी सरकार के प्रति जबर्दस्त आक्रोश है. हमारी पार्टी के कार्यकर्ता उनकी नाकामियों को उजागर करेंगे.

6 परिवर्तन यात्रा निकालकर गिनाएं हेमंत सोरेन सरकार की नाकामी

झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए 6 परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी. झारखंड में गठबंधन की सरकार ने 5 साल तक कुछ नहीं किया. अब जबकि चुनाव की घोषणा होने में कुछ दिन बाकी रह गए हैं, तो एक के बाद एक खोखली घोषणाएं कर रहे हैं. जनता सब कुछ जानती है.

हमने पूछा- झारखंड की जनता को क्या मिला?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने पूछा- झारखंड की जनता को क्या मिला? मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 5 साल पहले जनता से सत्तारूढ़ गठबंधन ने जो वादे किए थे, उसमें से कोई वादा पूरा नहीं हुआ. 5 साल में युवाओं को नौकरी नहीं मिली. लगातार पेपर लीक जैसी घटनाएं होती रहीं.

वोट के लिए किया गया उत्पाद सिपाही बहाली का नाटक

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब जबकि चुनाव करीब हैं, तो धड़ाधड़ घोषणाएं की जा रहीं हैं. सिपाही की भर्ती की जा रही है. यह भी नहीं देखा कि मौसम कैसा है. अभी भर्ती करना उचित होगा या नहीं. सरकार के मुखिया जानते थे कि बहाली पूरी नहीं हो पाएगी. उन्होंने कहा कि भर्ती की प्रक्रिया युवाओं को रोजगार देने के लिए शुरू नहीं हुई थी. वोट के लिए भर्ती का नाटक किया गया.

एक दर्जन से अधिक युवाओं की चली गई जान

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को पता था कि फिजिकल टेस्ट भी पूरा नहीं हो पाएगा. इसलिए ऐसे मौसम में बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई, जो जानलेवा साबित हुआ. युवाओं को 10-10 किलोमीटर दौड़ा दिया. न पीने के पानी की व्यवस्था थी, न छांव का इंतजाम. बीमार पड़ने पर इलाज की भी व्यवस्था नहीं थी. एक दर्जन से अधिक युवाओं की जान चली गई.

सिपाही बहाली में हुई मौतें हादसा नहीं, हत्या – शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्पाद सिपाही की बहाली की दौड़ में हुई मौतें, हादसा नहीं, हत्या है. यह ऐसा अपराध है, जिसके लिए जनता कभी इस सरकार को माफ नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि गठबंधन के दावे अब नहीं चलेंगे. आज भी भ्रष्टाचार झारखंड को तबाह और बर्बाद कर रहा है.

झारखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. भारतीय जनता पार्टी भी इस सरकार के झूठे और खोखले वादे की याद जनता को दिलाएगी. भ्रष्टाचार और राज्य की बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था, माता-बहनों के अपमान, घुसपैठ, बदल रही डेमोग्राफी जैसे ज्वलंत मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे. उन्हें इनकी असलियत बताएंगे.

Also Read

शिवराज सिंह चौहान के बाद अब हिमंता बिस्वा सरमा आ रहे झारखंड, करेंगे ये काम

प्रधानमंत्री मोदी से पहले जमशेदपुर पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, बताया झारखंड में कौन होगा सीएम फेस

PM Modi Gift: विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी संताल परगना को देंगे वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

झारखंड के आदिवासी और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को सशक्त करने का अभियान

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola