India’s Got Latent Season 2: विवादों के बाद दूसरे सीजन के साथ लौट रहा समय रैना का शो, Netflix ही नहीं, YouTube पर भी एक साथ होगा रिलीज

Updated:
विज्ञापन

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

India’s Got Latent Season 2: समय रैना का मशहूर शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है. इस बार यह शो यूट्यूब के साथ-साथ नेटफ्लिक्स पर भी दिखेगा.

विज्ञापन

India’s Got Latent Season 2: कई महीनों से चल रही चर्चाओं और फैंस के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने अपने सुपरहिट शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है. इस बार शो पहले से भी बड़े लेवल पर लौट रहा है. ऐसे में अगर आप भी इस शो की वापसी का इंतजार कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि नया सीजन कब और कहां देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

Netflix और YouTube पर साथ होगा रिलीज (India’s Got Latent Season 2 Release)

शुक्रवार (19 जून) को नेटफ्लिक्स इंडिया और समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में समय रैना के साथ अमीन खान भी नजर आ रहे हैं, जो समय के कॉमेडी शो में उनके बॉडीगार्ड बनते हैं और फैंस के बहुत पसंदीदा हैं.

वीडियो में समय ने बताया कि सीजन 2 के सारे एपिसोड जिस दिन और जिस समय यूट्यूब पर आएंगे, ठीक उसी समय नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज किए जाएंगे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि नेटफ्लिक्स पर शो देखने वालों को बीच में कोई ऐड नहीं देखना पड़ेगा. लेकिन हां, नेटफ्लिक्स पर लोग यूट्यूब की तरह नीचे कमेंट्स करके अपनी राय नहीं लिख पाएंगे.

यहां देखें अनाउंसमेंट वीडियो-

विवाद के बाद बंद हो गया था शो (India’s Got Latent Controversy)

पिछले सीजन के दौरान शो उस समय विवादों में आ गया था, जब एक एपिसोड में गेस्ट रणवीर इलाहाबादिया के विवादित बयान पर जमकर बवाल मचा था. इसके बाद शो को YouTube से हटा दिया गया था और इस मामले में कई FIR भी दर्ज हुई थीं. तब कई लोगों को लगा था कि शायद यह शो अब कभी वापस नहीं आएगा.

हालांकि, समय रैना ने अपने ‘Still Alive’ स्टैंड-अप शो के दौरान फैंस से वादा किया था कि ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जरूर लौटेगा. अब उन्होंने अपना यह वादा पूरा कर दिया है.

यह भी पढ़ें: आलीशान घर छोड़ नदी किनारे जमीन पर सो गए कॉमेडियन Sunil Grover, वीडियो देख लोग बोले- ‘क्या बंदा है यार’

पहले एपिसोड में दिखेंगी आलिया और शरवरी? (Alia Bhatt and Sharvari in India’s Got Latent)

India’s got latent season 2 guest, pc- instagram

शो की वापसी के साथ एक और खबर भी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें फिल्म ‘अल्फा’ की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी शो के सेट पर नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए पहले एपिसोड में दिखाई दे सकती हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

कब आएगा नया सीजन? (India’s Got Latent Season 2 Release Date)

Netflix ने अभी तक शो की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ जुलाई 2026 में रिलीज हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Eetha First Look: ‘स्त्री 2’ के बाद विठाबाई बनीं श्रद्धा कपूर, नई फिल्म ‘ईथा’ के टीजर में प्रेग्नेंसी डांस सीन देख लोग बोले- अगली ब्लॉकबस्टर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola