‘दम है तो रिंग में आओ भज्जी पा…’, श्रीसंत ने ऑन कैमरा हरभजन सिंह को दे डाली खुली चुनौती

Updated:
विज्ञापन

श्रीसंत ने हरभजन को दे डाली खुली चुनौती (फोटो-सोशल मीडिया)

2008 के चर्चित ‘स्लैपगेट’ विवाद को लेकर एक बार फिर माहौल गरमा गया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने हरभजन सिंह को बॉक्सिंग रिंग में लड़ाई की खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर दम है तो सामने आकर मुकाबला करें.

विज्ञापन

S Sreesanth Challenges Harbhajan Singh: भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित विवादों में से एक ‘स्लैपगेट’ एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह को खुली चुनौती देते हुए बॉक्सिंग रिंग में आमने-सामने आने का न्योता दिया है.

यह पूरा मामला 2008 आईपीएल के उस विवाद से जुड़ा है, जब मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. इस घटना के बाद हरभजन पर बीसीसीआई ने कई मैचों का प्रतिबंध लगाया था. हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों के रिश्ते सामान्य होते दिखाई दिए और हरभजन ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी. लेकिन हाल ही में एक विज्ञापन, जिसे कई लोगों ने ‘स्लैपगेट’ की पैरोडी माना. इस विज्ञापन ने एक बार फिर पुराने जख्मों को ताजा कर दिया.

प्रमोशनल इवेंट की तस्वीर देखते ही फूटा श्रीसंत का गुस्सा

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में श्रीसंत को एक प्रमोशनल इवेंट की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें वह और हरभजन बॉक्सिंग ग्लव्स पहने नजर आ रहे थे. इसी तस्वीर को देखते हुए श्रीसंत ने हरभजन को रिंग में उतरने की चुनौती दे डाली.

श्रीसंत ने कहा, “क्या उनमें मेरे साथ रिंग में उतरने की हिम्मत है? क्या वह फाइट के लिए साइन करेंगे? मैं उनसे पूछ रहा हूं कि क्या आपके पास इतनी हिम्मत है कि मेरे साथ रिंग में आकर मुकाबला करें, बिना किसी एक्टिंग के.”

श्रीसंत ने हरभजन को दिया ओपन चैलेंज

उन्होंने आगे कहा, “यह एक ओपन चैलेंज है. मैं आपको चुनौती देता हूं भज्जी पा. अगर आपको स्लैपगेट से इतनी परेशानी है और उससे पैसा भी कमा रहे हैं, तो हमें भी कुछ कमाने दीजिए. कृपया रिंग में आइए, मैं इंतजार कर रहा हूं.”

फिर चर्चा में आया ‘स्लैपगेट’ वीडियो

गौरतलब है कि कई वर्षों तक इस विवाद का वीडियो सार्वजनिक नहीं हुआ था. हाल ही में पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क के साथ एक बातचीत के दौरान इस घटना का वीडियो शेयर किया गया था.

वीडियो सामने आने के बाद हरभजन ने जाहिर की नाराजगी

वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने भी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने कहा था कि 18 साल पुरानी घटना को फिर से सामने लाने का कोई मतलब नहीं है और इसके पीछे किसी का निजी स्वार्थ हो सकता है.

हरभजन ने कहा था, “जिस तरह यह वीडियो लीक हुआ, वह गलत है. यह नहीं होना चाहिए था. 18 साल पुरानी घटना को लोग भूल चुके थे, लेकिन अब उन्हें फिर याद दिलाया जा रहा है.” अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रीसंत की इस खुली चुनौती पर हरभजन सिंह कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं.

यह भी पढ़ें: ‘जेल में आत्महत्या करने वाला था…’ स्पॉट-फिक्सिंग विवाद पर छलका श्रीसंत का दर्द

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola