‘जेल में आत्महत्या करने वाला था…’ स्पॉट-फिक्सिंग विवाद पर छलका श्रीसंत का दर्द

Updated:
विज्ञापन

एस.श्रीसंत (फोटो-सोशल मीडिया)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जेल में बिताए कठिन दौर के दौरान उनकी पत्नी भुवनेश्वरी ही सबसे बड़ा सहारा थीं और उन्हीं की वजह से उन्होंने हार नहीं मानी.

विज्ञापन

S Sreesanth: भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम का हिस्सा रहे पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक दौर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए श्रीसंत ने कहा कि एक समय ऐसा आ गया था जब उनके मन में आत्महत्या तक का ख्याल आने लगा था.

लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में श्रीसंत ने बताया कि उस मुश्किल समय में उनकी पत्नी भुवनेश्वरी उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर खड़ी रहीं. उन्होंने कहा कि अगर भुवनेश्वरी का साथ नहीं होता तो शायद वह उस दौर से बाहर नहीं निकल पाते. श्रीसंत ने कहा, “जब मैं जेल में था, तब मैंने आत्महत्या नहीं की, इसकी सबसे बड़ी वजह भुवनेश्वरी थीं. मैंने 2010 में उनसे वादा किया था कि अगर हम 2011 वर्ल्ड कप जीतेंगे तो मैं उनसे शादी करूंगा.”

श्रीसंत ने अपनी लव स्टोरी को लेकर किया खुलासा

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि पहली बार उनकी मुलाकात भुवनेश्वरी से एक स्कूल कार्यक्रम में हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और कई वर्षों तक संपर्क बना रहा. श्रीसंत ने बताया कि उनकी पांचवीं मुलाकात उनकी रोका सेरेमनी के दौरान हुई थी, जब वह जमानत पर बाहर आए थे.

कठिन समय में भी भुवनेश्वरी ने साथ नहीं छोड़ा

श्रीसंत ने यह भी बताया कि 2012 में पैर की गंभीर सर्जरी के बाद वह व्हीलचेयर पर थे. डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि इस ऑपरेशन के बाद लकवा मारने का भी खतरा था. ऐसे कठिन समय में भी भुवनेश्वरी और उनके परिवार ने उनका साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, “मैंने उनकी मां से कहा था कि मैं अभी शादी नहीं कर सकता क्योंकि मुझे नहीं पता था कि मैं दोबारा क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं. लेकिन इसके बावजूद उनके परिवार ने शादी का फैसला नहीं बदला.”

2022 में प्रोफेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

गौरतलब है कि मई 2013 में आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजीत चंदीला को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था, जिसे बाद में हटा दिया गया. श्रीसंत ने क्रिकेट में वापसी भी की, लेकिन मार्च 2022 में उन्होंने पेशेवर क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच से पहले भारतीय टीम में अचानक बदलाव, इस घातक गेंदबाज की हुई एंट्री

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola