Education News : झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी को नये परिसर के लिए मिली 6.18 एकड़ जमीन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 12:11 AM
झारखंड ओपेन यूनिवर्सिटी का नया कैंपस टाटीसिलवे मिलन चौक के पास बनेगा. इसके लिए 6.18 एकड़ जमीन मिल गयी है.
रांची (विशेष संवाददाता). झारखंड राज्य ओपेन यूनिवर्सिटी का नया कैंपस अनगड़ा प्रखंड अंतर्गत टाटीसिलवे जमुआरी पंचायत में मिलन चौक के पास 6.18 एकड़ जमीन मिल गयी है. राज्य सरकार ने विवि को जमीन हैंडओवर कर दिया है. साथ ही अब इसका डीपीआर बनाने की जिम्मेवारी झारखंड भवन निर्माण निगम को दिया गया है. विवि वर्तमान बीएयू के फॉरेस्ट्री कॉलेज के एक भवन में चल रहा है.
प्रशासनिक सहित आठ स्कूल के लिए भवन बनेंगे
यूनिवर्सिटी के नये परिसर में मुख्य रूप से प्रशासनिक भवन सहित विवि में संचालित आठ स्कूल के लिए अलग-अलग भवन बनाये जायेंगे. सरकार द्वारा जमीन हैंडओवर किये जाने के बाद विवि के कुलपति डॉ टीएन साहु, रजिस्ट्रार डॉ घनश्याम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने मुआयना भी किया.विवि में 33 सर्टिफिकेट/डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा कोर्स चल रहे हैं
इस विवि में वर्तमान में स्नातक व स्नातकोत्तर के पांच कोर्स तथा सर्टिफिकेट/डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा के 33 कोर्स चल रहे हैं. सात अन्य कोर्स के लिए यूजीसी से अनुमति मांगी गयी है. विवि के अंदर 170 स्टडी सेंटर हैं. इधर विवि में 34 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं. एजेंसी का चयन होने के बाद नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. जबकि 29 कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षा ली जा रही है. विवि में राज्य सरकार द्वारा वीसी व रजिस्ट्रार के पद पर नियमित नियुक्ति की गयी है. जबकि अन्य पदों पर अनुबंध पर या फिर प्रतिनियुक्ति से काम चलाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










