झारखंड में ट्रांसजेंडर समेत 365 डॉक्टरों की हुई बहाली, हेमंत सोरेन ने दिया नियुक्ति पत्र

CHO को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
Jharkhand News: झारखंड में एक ट्रांसजेंडर समेत 365 डॉक्टरों की बहाली हुई है. सीएचओ के रूप में कॉन्ट्रैक्ट पर ये लोग काम करेंगे. हेमंत सोरेन ने इन्हें नियुक्ति पत्र दिया.
Jharkhand News: झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. गुरुवार (29 अगस्त) को 365 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इन लोगों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है. हेमंत सोरेन ने 5 चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र बांटा.
स्वास्थ्य के क्षेत्र में सीएचओ की भूमिका अहम
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में सीएचओ की भूमिका बहुत अहम होती है. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की प्राथमिकता है कि राज्य के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों. उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बावजूद उनके कार्यकाल में झारखंड में हजारों नियुक्तियां हुईं हैं.
4 साल में हजारों नियुक्तियां हुईं
हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि वह जल्द ही ऐसी व्यवस्था बनायेंगे कि झारखंड के लोगों को इलाज कराने के लिए अपने राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े. उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए पिछले 4 वर्षों में विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां की है. नियुक्तियों का यह सिलसिला लगातार जारी है.
हेल्थ ऑफिसर्स होंगे झारखंड सरकार के अभिन्न अंग – हेमंत सोरेन
हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स राज्य सरकार के अभिन्न अंग होंगे. इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारियां होंगी. यही लोग राज्य सरकार की व्यवस्था को जनमानस तक पहुंचायेंगे.
हेमंत सोरेन बोले- इन विभागों में हुई नियुक्तियां
- पशु चिकित्सक
- चिकित्सा पदाधिकारी
- लैब असिस्टेंट
- फॉरेंसिक लैब के लिए साइंटिस्ट की नियुक्ति
- आयुष चिकित्सक
- दंत चिकित्सक
- ए-ग्रेड नर्स
- कृषि अधिकारी
- होर्टिकल्चर
- पंचायत सचिव
- लिपिक
- लेखपाल
- टीचर
- जूनियर इंजीनियर
- सहायक इंजीनियर
Also Read
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 1500 पीजीटी शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन ने 66 पशु चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कही ये बात
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




