झारखंड: ऑल इज वेल, हम सभी सीएम हेमंत सोरेन के साथ, मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद बोले सत्ता पक्ष के विधायक

Updated at : 30 Jan 2024 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: ऑल इज वेल, हम सभी सीएम हेमंत सोरेन के साथ, मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद बोले सत्ता पक्ष के विधायक

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम आवास में मंगलवार को सत्ता पक्ष के विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले कि सबकुछ ठीक है. ‍‍विधायकों ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को 5 वर्षों के लिए चुना है. वह हमारे मुख्यमंत्री पांच साल तक बने रहेंगे.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सीएम आवास में मंगलवार को सत्ता पक्ष के विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले कि सबकुछ ठीक है. प्लान बी पर चर्चा नहीं हुई है. विधायक प्रदीप यादव ने बैठक के बाद कहा कि बैठक हुई. बैठक में चट्टानी एकता का परिचय दिया गया. बुधवार को भी हम इसी तरह डटे रहेंगे. सीएम हेमंत सोरेन को 5 वर्षों के लिए चुना है. वह हमारे मुख्यमंत्री पांच साल तक बने रहेंगे. इधर, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि वे मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में साथी मंत्रियों और विधायक दल के साथ शामिल हुए.

हम सभी उनके साथ हैं

विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक हुई और सीएम हेमंत सोरेन को आश्वस्त किया है कि हम उनके साथ हैं. कांग्रेस उनके साथ है. हनुमान की तरह मैं उनके साथ हूं, जब तक पूछताछ होगी. विधायक दीपिका पांडेय सिंह कहती हैं जो भी बातें चल रहीं हैं. सब गलत हैं. बीजेपी का मंसूबा ही सरकार गिराना है. इसमें हम विपक्ष को कामयाब होने नहीं देंगे. हम सीएम हेमंत सोरेन के साथ हैं.

Also Read: ईडी की दबिश के बाद पहली बार रांची में दिखे सीएम हेमंत सोरेन, विधायकों की बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद

दोबारा हुई विधायक दल की बैठक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली लौटने के बाद पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की. इसके बाद वह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बापू वाटिका पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए. इधर, देर शाम मुख्यमंत्री आवास में दोबारा विधायक दल की बैठक शुरू हुई. बैठक में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन भी मौजूद थे. इस बैठक में सत्तापक्ष ने भावी रणनीति पर चर्चा की. बैठक में मुख्यमंत्री ने दिल्ली प्रवास और वहां से लौटने के बारे में जानकारी दी. उन्होंने विधायकों से कहा कि मुझे ईडी की कार्रवाई का अंदेशा था. मुझे कुछ खटपट सुनाई दी, तो मैं निकला. ईडी दुर्भावना से प्रेरित होकर काम कर रही है.

Also Read: VIDEO: दिल्ली में ईडी की दबिश के बाद रांची में दिखे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola