Cricket : हजारीबाग ने सरायकेला खरसावां को किया पराजित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 11:32 PM
जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट
बोकारो. बोकारो में जेएससीए अंतर जिला अंडर-23 क्रिकेट के उद्घाटन मैच में हजारीबाग ने सरायकेला खरसावां को 64 रनों से पराजित किया. वर्षा से प्रभावित 24 ओवरों के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हजारीबाग ने नौ विकेट खोकर 157 रन बनाये. आनंद कुमार ने नाबाद 68, प्रभात कुमार ने 33 व धनंजय कुमार ने 22 रन बनाये. सरायकेला खरसावां की ओर से मयंक सोलंकी, मोहक राज व मनीष यादव को दो-दो सफलता मिली. जवाब में सरायकेला खरसावां की टीम 24 ओवर में नौ विकेट खोकर 93 रन ही बना पायी. हनी चौधरी ने 20, रौनक राज ने 18 व मनीष यादव ने 15 रन बनाये. हजारीबाग के अजीत कुमार डांगी, बासुकीनाथ तिवारी व संदीप कुमार ने दो-दो विकेट लिये. हजारीबाग के आनंद कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










