Cricket : सिमडेगा ने पलामू को आठ विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 11:17 PM
विज्ञापन
जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट
विज्ञापन
गुमला.
जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट गुरुवार को शुरू हुआ. पहले मुकाबले में सिमडेगा ने पलामू को आठ विकेट से हराया. शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में पलामू ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पलामू की पूरी टीम 32 ओवरों में महज 117 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से आर्यन राज ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली. शिवम राज ने 18, चैतन्य ने 16 रन बनाये. सिमडेगा के तानिश चौबे ने 15 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. वहीं हर्ष कुमार को दो, जबकि संजीत शर्मा, हरप्रीत, अविनाश व गुरुशरण को एक-एक विकेट मिला. जवाब में सिमडेगा ने 16.2 ओवरों में दो विकेट गंवा कर जीत दर्ज कर ली. सिमडेगा के गुरुशरण ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली. सचिन पाल ने 34, सुभादीप ने 17 व अतुल्य ने 11 रन बनाये. पलामू के अभिनव व गुंजन को एक-एक विकेट मिला. सिमडेगा के तानिश चौबे मैन ऑफ द मैच चुने गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










