झारखंड: 22 फरवरी तक थम जाएगा कई ट्रनों का पहिया, कइयों के बदले रूट, घर से निकलने के पहले कर लें चेक
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Feb 2026 4:10 PM
टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें कैंसिल तो कई के रूट बदले, Pic Credit- Chatgpt AI
Indian Railway News: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 16 से 22 फरवरी 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा. टाटानगर, आसनसोल और आद्रा रूट की कई ट्रेनें रद्द की गयी हैं और टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला गया है. अपनी यात्रा से पहले पूरी लिस्ट यहां देखें.
Indian Railway News, जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकासात्मक कार्यों के मद्देनजर रोलिंग ब्लॉक लिए जाने का निर्णय लिया गया है. इस कारण 16 फरवरी से 22 फरवरी 2026 के बीच टाटानगर, आसनसोल और आद्रा रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. इस ब्लॉक की वजह से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68046-68045) 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी. इसके अलावा आद्रा-मिदनापुर मेमू (68090-68089) 17 व 22 फरवरी को और आसनसोल-पुरुलिया मेमू (63594-63593) 17 व 20 फरवरी को रद्द कर दी गयी है. आद्रा-बड़ाभूम मेमू भी 22 फरवरी को नहीं चलेगी.
शॉर्ट टर्मिनेट होकर चलेंगी ये ट्रेनें
टाटानगर-आसनसोल मेमू पैसेंजर (68056-68060) 17 और 21 फरवरी को अपने निर्धारित गंतव्य के बजाय आद्रा स्टेशन तक ही जायेगी और वहीं से वापस लौटेगी. यानी आद्रा और आसनसोल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी. इसी प्रकार झाड़ग्राम-धनबाद एक्सप्रेस 16 व 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी. बर्धमान-हटिया मेमू भी 16 और 17 फरवरी को गोमो स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी.
टाटा-हटिया एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव
टाटानगर से हटिया जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन (18601) के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. यह ट्रेन 17, 18 और 21 फरवरी को अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के बजाय चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलायी जाएगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जांच अवश्य कर लें.
Also Read: हाई डिप्रेशन मरीज का माइक्रो करंट से होगा इलाज, रिम्स में मंगाई गई मशीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










