Education News : इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह आज, नीतीश को मिलेगा गोल्ड मेडल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 5:25 PM
इग्नू का 38वां दीक्षांत समारोह पांच मार्च 2025 को हो रहा है. मुख्य समारोह नयी दिल्ली में इग्नू मुख्यालय में होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे.
रांची (विशेष संवाददाता). इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 38वां दीक्षांत समारोह पांच मार्च 2025 को हो रहा है. मुख्य समारोह नयी दिल्ली में इग्नू मुख्यालय में होगा, जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे. कुल तीन लाख 17 हजार 67 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. जबकि 50 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेंगे. रांची स्थित इग्नू के क्षेत्रीय कार्यालय का दीक्षांत समारोह बुधवार को ही झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी) के सभागार में होगा. इसमें कुल 10 हजार 684 विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी. जबकि समारोह में उपस्थित 365 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी. क्षेत्रीय केंद्र से सिर्फ राजनीतिशास्त्र विषय के छात्र नीतीश कुमार महतो को ही गोल्ड मेडल मिलेगा. हालांकि नीतीश अपना गोल्ड मेडल नयी दिल्ली स्थित मुख्य समारोह में लेंगे. वे दिल्ली चले गये हैं. कुल 10684 डिग्री में स्नातकोत्तर के 5202, बीए के 4128, सर्टिफिकेट कोर्स के 497, डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा के कुल 857 विद्यार्थी शामिल हैं. इस समारोह में सत्र दिसंबर 2023 अौर जनवरी 2024 के विद्यार्थियों को डिग्री व गोल्ड मेडल दिये जा रहे हैं. समारोह का आयोजन दिन के 12.30 बजे से होगा.जेयूटी सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विवि के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










