Ranchi News : सिरोमटोली फ्लाइओवर को लेकर मानव शृंखला सात को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 12:18 AM
Birsa Munda
Ranchi News : सिरोमटोली सरनास्थल के सामने फ्लाइओवर के रैंप निर्माण के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा सात मार्च को मानव शृंखला बनाया जायेगा.
रांची. सिरोमटोली सरनास्थल के सामने फ्लाइओवर के रैंप निर्माण के खिलाफ विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा सात मार्च को मानव शृंखला बनाया जायेगा. मानव शृंखला हरमू स्थित सहजानंद चौक से लेकर विधानसभा तक बनाने की अपील की गयी है.
आदिवासियों को दरकिनार किया जा रहा
सोमवार को सिरोमटोली सरना स्थल में आदिवासी संगठनों की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में कहा गया कि आदिवासी समाज ने हमेशा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्थन किया है, लेकिन आज वह आदिवासियों को ही दरकिनार कर रहे हैं. इस मौके पर निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, राहुल तिर्की, पवन तिर्की और अजय टोप्पो सहित अन्य ने कहा कि सिरोमटोली सरनास्थल के मुख्य द्वार के ठीक सामने फ्लाइओवर का रैंप उतारा गया है, उसके कारण सरहुल शोभायात्रा में लाखों सरना श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. सरहुल शोभायात्रा के दिन रास्ता संकरा होने से वहां पर भगदड़ जैसी अप्रिय घटनाएं भी हो सकती हैं.
सरना आदिवासी एकता का परिचय दें
आदिवासी प्रतिनिधियों ने कहा कि एक अप्रैल को पूरे झारखंड के आदिवासी सरहुल पर्व मनायेंगे. उस समय रांची की सरहुल शोभायात्रा को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं. पूरे भारत में जनभागीदारी के हिसाब से यह पांचवीं सबसे बड़ी शोभायात्रा है. लेकिन अब इस आयोजन पर संकट उत्पन्न हो रहा है. प्रतिनिधियों ने कहा कि सिर्फ आश्वासन देनेवाली सरकार पर आदिवासी समाज भरोसा नहीं करेगा. प्रतिनिधियों ने कहा कि सभी सरना आदिवासी सिरोमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल को बचाने के लिए एक दिन सड़क पर निकलें और आदिवासी एकता का परिचय दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










