Ranchi News: 13 को होलिका दहन और 15 को होली मनायी जायेगी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 6:00 AM

विज्ञापन

Ranchi News:13 मार्च को होलिका दहन है. इस दिन व्रत की पूर्णिमा है. होलिका दहन भद्रा बाद रात्रि 10.44 बजे होगा.

विज्ञापन

रांची. रंगों का महीना फाल्गुन शुरू हो गया है. यह महीना शुरू होते ही भक्त श्याम प्रभु के दर्शन के लिए खाटू धाम व कान्हा के दर्शन के लिए वृंदावन जाने लगे हैं. फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में एक तिथि की वृद्धि होने के कारण यह पक्ष सोलह दिनों का है. इस पक्ष में सप्तमी तिथि की वृद्धि है. 16 फरवरी को संकष्ठी गणेश चतुर्थी का व्रत है. 21 को जानकी जयंती, 24 को विजया एकादशी, 25 को भौम प्रदोष व्रत और 26 को महाशिवरात्रि है. 27 फरवरी को श्राद्ध की अमावस्या और 28 फरवरी को स्नान दान की अमावस्या है. वहीं एक को द्वितीया है. इस पक्ष में प्रतिपदा तिथि की हानि होने के कारण यह पक्ष 14 दिनों का है. इस पक्ष में होलिका दहन व होली का त्योहार मनाया जायेगा.

14 मार्च को केवल काशी में होली मनेगी

13 मार्च को होलिका दहन है. इस दिन व्रत की पूर्णिमा है. होलिका दहन भद्रा बाद रात्रि 10.44 बजे होगा. गुरुवार को दिन के 10.02 बजे के बाद से पूर्णिमा लग रहा है, जो 14 मार्च को दिन के 11.12 बजे तक रहेगा. पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि 14 को स्नान दान की पूर्णिमा होने के कारण 15 को होली का त्योहार मनाया जायेगा .14 को केवल काशी में होली मनायी जायेगी. तीन मार्च को वैनायकी गणेश चतुर्थी का व्रत होगा. वहीं 10 मार्च को आमल की एकादशी है. 11 मार्च को भौम प्रदोष व्रत है. 13 मार्च को व्रत की पूर्णिमा है. इस दिन दिन के 10.02 से रात 10.37 बजे तक भद्रा है. इस कारण भद्रा के बाद होलिका दहन होगा. मिथिला पंचांग के अनुसार रात 10.47 के बाद होलिका दहन होगा. वहीं 15 मार्च को होली मनायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola