ePaper

RIMS में बिरहोर बच्चे की मौत पर स्वास्थ्य विभाग गंभीर, अस्पताल प्रबंधन से मांगी रिपोर्ट

Updated at : 13 Jun 2025 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
RIMS Ranchi

RIMS Ranchi

RIMS: रांची के रिम्स में हुई बिरहोर बच्चे की मौत को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है. विभाग ने अस्पताल के निदेशक डॉ राजकुमार को मामले की जांच कर एक विस्तृत सौंपने का निर्देश दिया है. बच्चे को जमशेदपुर से रिम्स रेफर किया गया था.

विज्ञापन

RIMS: राजधानी रांची स्थित रिम्स में एक बिरहोर बच्चे की मौत हो गयी. इस मामले को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है. जानकारी के अनुसार, विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को मामले की जांच कर एक विस्तृत रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है.

स्वास्थ्य विभाग को सौंपी जायेगी रिपोर्ट

बता दें कि विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग आदिवासी हितों के प्रति सदैव सजग है. ऐसे समुदायों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी. ऐसे में लापरवाही की हर स्तर पर जांच की जाये. साथ ही उसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाये.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

रिम्स प्रबंधन ने रखा अपना पक्ष

इधर, रिम्स प्रबंधन ने भी मामले में अपना पक्ष रखा है. पक्ष रखते हुए प्रबंधन ने कहा है कि बच्चे के परिजनों द्वारा बताया गया है कि एमजीएम अस्पताल में वेंटीलेटर नहीं होने के कारण बच्चे को रिम्स रेफर किया गया था. वहां के डॉक्टरों ने शीघ्र रिम्स पहुंचाने को कहा था, लेकिन 108 एंबुलेंस रास्ते में रुकते हुए रिम्स पहुंची.

इसे भी पढ़ें  देवघर में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, एक छूटा

परिजनों ने कहा…

वहीं, एंबुलेंस का ड्राइवर भर्ती कागज बनाये बिना ही बच्चे को शिशु विभाग के इमरजेंसी में ले गया. उसने बिना ऑक्सीजन ही बच्चे को चौथे तल पर पहुंचा दिया. बच्चे के पहुंचते ही शिशु इमरजेंसी में डॉक्टर ने जांच की, जिसमें उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों ने कहा कि अगर जमशेदपुर से अच्छी गाड़ी मिली होती, तो बच्चे की जान बच जाती.

इसे भी पढ़ें 

झारखंड में कोरोना के नये वेरिएंट की अब तक नहीं हुई पहचान, स्वास्थ्य विभाग चिंतित

JPSC की अपील खारिज, झारखंड HC ने लगाया एक लाख का जुर्माना, जानिये क्या है मामला

देवघर नगर निगम की श्रावणी मेला के लिए विशेष तैयारियां, साफ-सफाई में खर्च होंगे ढाई करोड़ रुपये

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola