ePaper

देवघर नगर निगम की श्रावणी मेला के लिए विशेष तैयारियां, साफ-सफाई में खर्च होंगे ढाई करोड़ रुपये

Updated at : 13 Jun 2025 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Mela 2025

Shravani Mela 2025

Shravani Mela 2025: देवघर नगर निगम श्रावणी मेला को लेकर खास तैयारियों में जुटा है. इस दौरान सफाई कार्य में करीब ढाई करोड़ रुपये का खर्च आयेगा. तीन पालियों में हर दिन 250 सफाई कर्मी मेला क्षेत्र की साफ-सफाई करेंगे.

विज्ञापन

Shravani Mela 2025: देवघर नगर निगम श्रावणी मेले के सफल आयोजन को लेकर तैयारियों में जुटा है. इसी कड़ी में गुरुवार को नगर आयुक्त रोहित सन्हिा ने बाबा मंदिर परिसर समेत नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मेला से जुड़े निर्माण व सफाई कार्यों की समीक्षा की. साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

15 दिनों में पूरा हो कार्य- नगर आयुक्त

shravani mela 2025
श्रावणी मेला की तैयारियां

जानकारी के अनुसार, नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता पारस कुमार को कांवरिया पथ व सभी प्रमुख मार्गों के मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही मेला से संबंधित सभी निर्माण कार्यों को आने वाले 15 दिनों के अंदर किसी भी हाल में पूरा करने का सख्त आदेश दिया. इसके अलावा उन्होंने बाबा मंदिर के बेसमेंट स्थित इलेक्ट्रिकल पैनल रूम में हो रही पानी की लिकेज को गंभीर मानते हुए 7 दिनों के अंदर इसका समाधान सुनिश्चित करने को कहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेलपत्रों के संग्रहण स्थल का किया निरीक्षण

श्रावणी मेले को लेकर बाबा मंदिर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते नगर आयुक्त व अन्य

बताया जा रहा है कि नगर आयुक्त रोहित सन्हिा ने नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा और सतीश कुमार को नियमित निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी दी है. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने बाबा मंदिर से निकलने वाले बेलपत्रों के संग्रहण स्थल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सहायक अभियंता से कहा कि वे पूरे तंत्र का आकलन कर रिपोर्ट दें, जिससे बेलपत्रों का भविष्य में फिर से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके.

साफ-सफाई की तैयारी भी पूरी

नगर निगम ने श्रावणी मेले के दौरान मेला क्षेत्र की को साफ-सफाई लेकर भी तैयारी कर ली है. मेला क्षेत्र में 24 घंटे सफाई सुनिश्चित करने के लिए तीन पालियों में सफाई करायी जायेगी. इसके लिए दो कंपनियों को संयुक्त रूप से काम सौंपा गया है. इस दौरान सफाई कार्य पर लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

250 कर्मी हर दिन करेंगे साफ-सफाई

वहीं, श्रावणी मेला के दौरान सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए एक हजार से अधिक सफाई मित्र तैनात किए जायेंगे. इनमें से 750 सफाई मित्र आउट सोर्सिंग कंपनियों को उपलब्ध कराने होंगे. इधर, हर दिन तीन पालियों में ढाई सौ सफाई कर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में मेला क्षेत्र में सफाई करेंगे.

इसे भी पढ़ें 

श्रावणी मेला के लिए रेलवे की तैयारियां जोरों पर, श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का इंतजाम

शराब कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

विज्ञापन
Rupali Das

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola