Ranchi News : आठ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार अपराधी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2025 12:40 AM
हरमू विद्यानगर बड़ा मैदान में पुलिस ने की छापेमारी
रांची. सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने हरमू विद्यानगर बड़ा मैदान में छापेमारी कर चार अपराधी अजीत गुप्ता उर्फ हड्डा, अमन जायसवाल, नंदन वर्मा तथा हर्ष कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. जबकि उन्हें ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाला सासाराम निवासी पिंटू साह फरार हो गया. आरोपियों के पास से पुड़िया बना कर बेचने के लिए रखा गया ब्राउन शुगर जब्त किया गया. उस ब्राउन शुगर की कुल मात्रा लगभग आठ ग्राम है. उनके पास से 11 हजार रुपये, दो स्कूटी जब्त किया गया है. यह जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने दी. डीएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी विद्यानगर के बड़ा मैदान में कुछ नशा के सौदागर जमा हुए हैं. उसी सूचना पर सुखदेवनगर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया. अजीत गुप्ता उर्फ हड्डा, अमन जायसवाल का आपराधिक इतिहास रहा है. अजीत ब्राउन शुगर बेचने के मामले में पहले भी सुखदेवनगर थाना से ही जेल गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










