Ranchi News : बिशप चुनाव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 11:55 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

Ranchi News : जीइएल चर्च नॉर्थ वेस्ट डायसिस के बिशप पद के लिए चुनाव आठ मई को होना है.

विज्ञापन

रांची. जीइएल चर्च नॉर्थ वेस्ट डायसिस के बिशप पद के लिए चुनाव आठ मई को होना है. चर्च के महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना ने बताया कि चार पादरियों ने बिशप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद एचआरडीसी सभागार में चारों उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिया गया है. अब अगले चरण में आठ मई को बिशप पद के लिए चुनाव होगा. जिसमें डायसिस के प्रतिनिधि उम्मीदवारों के लिए वोट डालेंगे. चुनाव परिणाम आने के बाद नये बिशप का पदाभिषेक किया जायेगा.

ये उम्मीदवार हैं बिशप पद की रेस में

जीइएल चर्च के रेव्ह प्रदीप केरकेट्टा, रेव्ह पावल लुगुन, रेव्ह आशीषन कंडुलना और रेव्ह विनोेद लकड़ा बिशप पद की रेस में है. इनमें रेव्ह आशीषन कंडुलना एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं. जीइएल चर्च के इतिहास में पहली बार किसी महिला ने बिशप पद के लिए आवेदन किया है. रेव्ह आशीषन कंडुलना जीइएच चर्च की सबसे पुरानी महिला पुरोहितों में एक है. उन्होंने भी चर्च में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी हैं. उनके शामिल होने से बिशप चुनाव रोमांचक बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola