Ranchi News : फ़िल्म महोत्सव में दिखेंगी 16 देशों की चयनित 56 फिल्में

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:15 AM

विज्ञापन

Ranchi News : छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का आयोजन एक और दो मार्च को झारक्राफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है.

विज्ञापन

रांची. छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव का आयोजन एक और दो मार्च को झारक्राफ्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है, जो मोरहाबादी मैदान रांची में हेागा. इस महोत्सव में झारखंड की कला संस्कृति एवं फिल्म उद्योग के साथ-साथ परंपरागत कलाकृतियां, पारंपरिक भोजन, हैंडीक्राफ्ट एवं पेंटिंग्स के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होंगे. महोत्सव का उद्घाटन कला और संस्कृति मंत्री सुदीव्य कुमार करेंगे. इसमें 16 देशों की 232 फिल्मों में से चयनित 56 लघु फिल्मों, फीचर फिल्मों व डॉक्यूमेंट्री आदि का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जायेगा.

कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी

केरल से दो मोटिवेशनल फिल्में भी इस फिल्म महोत्सव में चयनित की गयी हैं. जिसका प्रदर्शन झारखंड मलयालम एसोसिएशन के बैनर तले कैराली स्कूल धुर्वा में एक मार्च को किया जाएगा. महोत्सव पर देश की प्रसिद्ध गायिका उषा मंगेशकर, राकेश रोशन, अनिल शर्मा, एक्टर सुनील शेट्टी , एक्ट्रेस सुमबुल तौकीर , अक्षरा सिंह , विवेक ओबेरॉय, उत्कर्ष शर्मा एवं म्यूजिक कंपोजर मोंटी शर्मा जैसी फिल्मी हस्तियां शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola