Ranchi News : पुलिस एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 11:49 PM
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल मुर्मू बोले : समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे
रांची. पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के लिए शनिवार को एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल मुर्मू, उपाध्यक्ष रोहित रजक एवं महताब आलम, महामंत्री संजीव कुमार, संयुक्त सचिव राकेश कुमार पांडेय व संतोष महतो और संगठन सचिव मंटू ने शपथ ली. शपथ लेने के बाद राहुल मुर्मू ने कहा कि एसोसिएशन की पहली प्राथमिकता होगी पुलिस अफसरों को मान- सम्मान दिलाने का प्रयास करना. पुलिस अफसरों की प्रमुख मांगों जैसे वर्दी भत्ता, राशन भत्ता सहित अन्य भत्तों को बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा. थानाें में अधिकतम सुविधा पुलिस अफसरों और जवानों को मिले, इसके लिए सरकार से मांग की जायेगी. पुलिस की व्यवस्था को संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जायेगा. हम समाज को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










