Political News : मूलवासी सदानों को भी ग्राम प्रधान बनाने की मांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 5:18 PM

विज्ञापन

मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मिला.

विज्ञापन

रांची (वरीय संवाददाता). मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में मंगलवार को सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मिला. इस दौरान राज्यपाल से मूलवासी सदानों को जल-जंगल-जमीन में अधिकार देने और ग्राम प्रधान अध्यक्ष बनाने, ओबीसी सर्वेक्षण के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़ा को रोकने और झारखंड में परिसीमन संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कराने की मांग की गयी. श्री प्रसाद ने राज्यपाल को बताया कि राज्य में 74 प्रतिशत गैर आदिवासी हैं, जिसमें 65% प्रतिशत मूलवासी सदान हैं. सदानों की भी भाषा, संस्कृति व पूजा पद्धति जनजातियों की तरह एक जैसी है. लेकिन दुर्भाग्यवश राज्य बनने के बाद सदानों की लगातार उपेक्षा हो रही है. प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को साहिबगंज और पाकुड़ जिला की वैसे पंचायतों की सूची भी सौंपी, जिन पंचायतों में जनजातियों की एक भी आबादी नहीं है और इसके बावजूद सदानों को वैसी पंचायतों में भी मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष बनने से वंचित कर दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी क्षितीश कुमार राय, विशाल कुमार, धनंजय कुमार राय, विश्वनाथ गोप, नवदीप महतो, डॉ ए प्रसाद आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola