सरकारी संस्था व किसानों में तालमेल जरूरी : शिल्पी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Feb 2025 9:45 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान (निसा) में किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उदघाटन मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विशिष्ट अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कृषि सचिव अबूबकर सिद्दीकी, संस्थान के निदेशक अभिजीत कर ने दीप जलाकर किया. कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ संवाद जरूरी है. राज्य के किसान 90 फीसदी भूमि में सिर्फ धान लगाते हैं. बदलते मौसम, पर्यावरण, मिट्टी, बाजार की बदलती व्यवस्था के साथ किसानों को भी बदलने की जरूरत है. सरकारी संस्था व सरकार का किसानों से तालमेल जरूरी है, तभी किसान समृद्ध व राज्य का विकास होगा. किसानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखना, समझना व अपनाना होगा. उन्होंने कृषि उत्पादक संगठन का गठन करते हुए सहकारिता से रजिस्टर्ड कराने पर जोर दिया.

लाह की खेती को मनरेगा से जोड़ें, किसानों की बढ़ेगी आमदनी: राजेश कच्छप

विशिष्ट अतिथि विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि किसान व मनरेगा बड़े संस्थान हैं. लाख की खेती को मनरेगा से जोड़ने से किसानों की आमदनी बढ़ेगी. ज्यादातर किसान खेती करते हैं. उन्हें शौक से नहीं, व्यापारिक दृष्टिकोण से खेती करने की जरूरत है. राज्य व किसानों की खुशहाली के लिए सरकार, संस्थान व किसानों को मिलकर कार्य करना होगा. कृषि सचिव ने कहा कि खेती के बिना कुछ नहीं हो सकता. देश राज्य के विकास में कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है. जमीन, पानी के अलावा उन्नत बीज, वैज्ञानिक विधि, तकनीक, सही बाजार व जानकारी जरूरी है. निदेशक डॉ अभिजीत कर ने संस्थान से किये जा रहे कार्यों, प्रशिक्षण सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी. प्रदर्शनी में उत्कृष्ट किसानों को अतिथियों ने पुरस्कृत किया व लाख टूल कीट का वितरण किया. प्रदर्शनी से अतिथियों ने शहद प्रसंस्करण व मधुमक्खी उत्पाद विकास केंद्र का उदघाटन व चंदन वाटिका में पौधारोपण किया. मेला परिसर में लगे स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों व उद्यमियों से जानकारी ली. संचालन डॉ अंजेश कुमार व धन्यवाद ज्ञापन मेला संयोजक डॉ ज्योतिर्मय घोष ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola