Ranchi News : छह को झारखंड पहुंचेंगे कांग्रेस प्रभारी, जानेंगे जमीनी हकीकत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Mar 2025 12:13 AM
Ranchi News : झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू अपने दौरे के दूसरे चरण में छह मार्च को पांच दिवसीय प्रवास पर नौ बजे झारखंड पहुंचेंगे.
रांची. अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू अपने दौरे के दूसरे चरण में छह मार्च को पांच दिवसीय प्रवास पर नौ बजे झारखंड पहुंचेंगे. यह जानकारी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी. उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रभारी सड़क मार्ग से पलामू के लिए रवाना होंगे. यहां एक बजे से पलामू, लातेहार और गढ़वा जिले के अध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे. फिर शाम पांच बजे लातेहार के लिए रवाना होंगे और यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे.
सात को जायेंगे बोकारो
अगले दिन सात मार्च को लातेहार से बोकारो के लिए प्रस्थान करेंगे. दिन के 11 बजे से बोकारो जिला कांग्रेस कार्यालय में बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के जिला, प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे. यहां से लौट कर रांची में रात्रि विश्राम करेंगे. आठ मार्च को रांची जिले के मांडर में आयोजित प्रगतिशील महिला किसान सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे. नौ मार्च को गोड्डा कांग्रेस कार्यालय में गोड्डा, पाकुड़ व साहिबगंज के जिला, प्रखंड और मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक करेगे. वहीं 10 मार्च को देवघर जिला कांग्रेस मुख्यालय में देवघर, जामताड़ा और दुमका के जिला प्रखंड मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करने के बाद 1.20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










