महंगाई का ‘चौतरफा हमला’: 48 घंटे में पेट्रोल-डीजल, दूध और सोना सब महंगा, आम आदमी की जेब हुई ढीली!

Updated:
विज्ञापन

48 घंटे में पेट्रोल-डीजल, दूध और सोना सब महंगा (फोटो : AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का चौतरफा वार! पिछले 48 घंटों में सोना-चांदी, दूध, सीएनजी और अब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया है. जानें अब आपकी सिटी में क्या हैं नए रेट्स.

विज्ञापन

Inflation : अगर आप सोच रहे थे कि महीना जैसे-तैसे कट जाएगा, तो सावधान हो जाइए. पिछले दो दिनों के भीतर देश में महंगाई ने ऐसा यू-टर्न लिया है कि रसोई से लेकर सफर तक, सब कुछ महंगा हो गया है. शुक्रवार 15 मई की सुबह होते-होते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग ने आम जनता की कमर तोड़ दी है.

विज्ञापन

आइए समझते हैं कि पिछले 48 घंटों में आपकी जेब पर कहां-कहां डाका पड़ा है.

पेट्रोल-डीजल का ‘धमाका’ (3 रुपये तक की बढ़ोतरी)

शुक्रवार सुबह से तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं.

  • दिल्ली: पेट्रोल अब ₹97.77 और डीजल ₹90.67 लीटर हो गया है.
  • मुंबई: पेट्रोल ₹106.68 के पार निकल गया है.

दूध की कीमतों में उबाल

चाय की चुस्की भी अब महंगी हो गई है. अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) दोनों ने ही अपने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. ये नई दरें 14 मई से ही लागू हो चुकी हैं. यानी अब हर सुबह का बजट भी बढ़ गया है.

सीएनजी (CNG) भी हुई महंगी

पेट्रोल की मार से बचने के लिए जो लोग सीएनजी का सहारा ले रहे थे, उन्हें भी झटका लगा है. दिल्ली और मुंबई में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. दिल्ली में अब सीएनजी ₹79.09 और मुंबई में ₹84 प्रति किलो मिल रही है. ऑटो और टैक्सी के किराए बढ़ना अब तय माना जा रहा है.

सोना-चांदी: रिकॉर्ड तोड़ तेजी

इस पूरी कहानी की शुरुआत हुई प्रधानमंत्री मोदी की उस अपील से, जिसमें उन्होंने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से सोना न खरीदने को कहा था. इसके तुरंत बाद सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी. नतीजा यह हुआ कि घरेलू मार्केट में सोना 11,000 रुपये और चांदी 22,000 रुपये तक महंगी हो गई. निवेश करने वालों और शादी-ब्याह वाले घरों के लिए यह एक बड़ा झटका है.

Also Read : डॉलर के आगे रुपया हुआ पस्त, रिकॉर्ड गिरावट से बढ़ेगी बाजार में टेंशन 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola