दुनिया में छाया मुंबई का 'ताज', Top-50 होटलों की लिस्ट में 30वें स्थान पर पहुंचा, जानें एक रात का चार्ज

Updated:
विज्ञापन

द ताज महल पैलेस (Photo: Official Website)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई का ताज महल पैलेस बना दुनिया का 30वां सबसे बेहतरीन होटल. जानिए इस 123 साल पुरानी विरासत की भव्यता, खासियतों और 1 रात के स्टे की शुरुआती कीमत के बारे में.

विज्ञापन

World’s 50 Best Hotels 2026: मुंबई की पहचान और शान माना जाने वाला 'द ताज महल पैलेस' एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहा है. 'द वर्ल्ड्स 50 बेस्ट होटल्स 2026' की लिस्ट में ताज होटल ने 30वां स्थान हासिल किया है.

विज्ञापन

पिछले साल यानी 2025 में यह होटल 38वें पायदान पर था. इस बार अपनी रैंकिंग में 8 अंकों का सुधार करते हुए ताज ने दुनिया के टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ होटलों में अपनी जगह और मजबूत कर ली है. ट्रैवल जर्नलिस्ट, होटल मालिक, शिक्षाविद और बिजनेस ट्रैवलर्स समेत 13 क्षेत्रों के 800 से अधिक वोटरों की राय के आधार पर यह रैंकिंग जारी की गई है.

123 साल पुराने इस ऐतिहासिक होटल में क्या-क्या खास है?

गेटवे ऑफ इंडिया के ठीक सामने स्थित यह आइकॉनिक होटल अपनी भव्यता, बेमिसाल डिजाइन और शानदार मेहमाननवाजी (हॉस्पिटैलिटी) के लिए जाना जाता है.

  • कब शुरू हुआ: इस होटल की शुरुआत साल 1903 में हुई थी. इसे बने हुए 123 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन इसकी चमक आज भी बरकरार है.
  • अनोखा डिजाइन: इसके आर्किटेक्चर में राजपूत, मोरिश और ओरिएंटल शैली की झलक मिलती है. इसके गुंबद (डोम) में एफिल टावर में इस्तेमाल हुए स्टील जैसा स्टील लगाया गया है.
  • ऐतिहासिक सुविधाएं: ताज मुंबई की पहली ऐसी इमारत थी, जहां बिजली, लिफ्ट, तुर्की बाथ और अमेरिकन फैन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी.
  • विरासत और आधुनिकता: होटल के हेरिटेज कॉरिडोर और पुराने आर्टवर्क इसके इतिहास को दर्शाते हैं. यहां आने वाले हर मेहमान को मॉडर्न डाइनिंग, वेलनेस और पर्सनलाइज्ड सर्विस का बेहतरीन अनुभव मिलता है.

ताज होटल में एक रात रुकने का किराया कितना है?

अगर आप मुंबई घूमने जा रहे हैं और इस ऐतिहासिक होटल में ठहरने का अनुभव लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अच्छी-खासी रकम खर्च करनी होगी.

  • शुरुआती किराया: ताज महल पैलेस में स्टे का शुरुआती किराया लगभग ₹25,000 प्रति रात है.
  • तारीखों के हिसाब से बदलाव: बुकिंग की तारीख और सीजन के हिसाब से इसके कमरे का टैरिफ बदलता रहता है.

लिस्ट में भारत के और कौन-से होटल शामिल हैं?

ग्लोबल लेवल पर केवल ताज महल पैलेस ही नहीं, बल्कि भारत के कुछ अन्य प्रसिद्ध होटलों ने भी अपनी पहचान बनाई है.

होटल का नामशहरग्लोबल रैंकिंग
द ताज महल पैलेसमुंबई30वां स्थान (टॉप 50 लिस्ट)
द जोहरीजयपुर94वां स्थान (एक्सटेंडेड 51-100 लिस्ट)
द ओबेरॉय उदयविलासउदयपुरएक्सटेंडेड लिस्ट में शामिल

ये भी पढ़ें: बेटे के एक आइडिया ने ड्राइवर बाप को बनाया लखपति, जानिए जामताड़ा के इस ट्रक ड्राइवर की कितनी है कमाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola