क्या पेट्रोल पंपों पर बंद हो रहा UPI पेमेंट? 2000 रुपये वाले नियम पर आया Indian Oil का बयान

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर QR कोड से पेमेंट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

क्या पेट्रोल पंपों पर बंद हो रहा है UPI पेमेंट? वायरल मैसेज का सच बताते हुए इंडियन ऑयल ने आधिकारिक बयान जारी कर अफवाहों पर विराम लगाया.

विज्ञापन

अगर आपके पास भी व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर ऐसा मैसेज आया है कि मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर 2,000 रुपये से ज्यादा का डिजिटल पेमेंट बंद होने जा रहा है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है.

विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने इस मामले पर सफाई जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य के पेट्रोल पंपों पर UPI पेमेंट को लेकर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. आप पहले की तरह ही बिना किसी रुकावट के डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

वायरल मैसेज में क्या दावा किया जा रहा था?

सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे एक मैसेज में यह कहा जा रहा था कि मर्चेंट फीस के विरोध में मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंप मालिक 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे. इतना ही नहीं, इस मैसेज में यह भी दावा किया गया था कि 23 सितंबर 2026 को इंदौर शहर में सांकेतिक विरोध के तौर पर 'No-UPI Day' मनाया जाएगा.

इंडियन ऑयल ने क्या खुलासा किया?

इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर इस दावे का पूरी तरह खंडन किया है. कंपनी ने बताया:

  • गलत दावे: यह पूरी अफवाह उन लोगों द्वारा फैलाई जा रही है जो खुद पेट्रोलियम डीलर भी नहीं हैं.
  • मंत्रालय से बातचीत: पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन लगातार संबंधित मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में हैं और उनकी तरफ से हड़ताल या 'No-UPI Day' का कोई फैसला नहीं लिया गया है.
  • डिजिटल इंडिया को समर्थन: पेट्रोल पंप संचालक देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने में हमेशा से आगे रहे हैं और आगे भी ऑनलाइन भुगतान स्वीकार करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें: UPI Payment New Rule: 2,000 रुपये से ज्यादा पेमेंट पर लगेगा 0.4% चार्ज? ग्राहक देगा या दुकानदार, सरकार ने किया साफ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola