Political news : युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि धर्म के धंधे में लगाना चाहती है भाजपा : कांग्रेस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:41 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ झारखंडियों के लिए काम कर रही है. जबकि, भाजपा नेताओं के मन में नकारात्मकता भरी हुई है.

विज्ञापन

रांची. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार नहीं, बल्कि धर्म के धंधे में लगाना चाहती है. यही वजह है जब महागठबंधन सरकार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, तो प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चिड़चिड़ेपन का शिकार हो रहे हैं. क्योंकि, झारखंड के युवाओं के हाथों में भाजपा का झंडा देकर सरकार का विरोध कराने की इनकी मंशा पर ओले पड़ रहे हैं. श्री शांति ने कहा कि अभी नियुक्ति पत्र वितरण की सिर्फ शुरुआत हुई है, तो भाजपा बेचैन हो रही है. निकट भविष्य में ऐसे दिन लगातार देखने को मिलेंगे, तब पता नहीं क्या होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ झारखंडियों के लिए काम कर रही है. जबकि, भाजपा नेताओं के मन में नकारात्मकता भरी हुई है. अगर भाजपा को झारखंड के विकास की चिंता है, तो केंद्र से झारखंड का 1.36 लाख करोड़ बकाया दिलाने की पहल करे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola