Ranchi News : रिम्स मैनपावर सप्लाई टेंडर के फाइनेंशियल बिड खोलने पर लगी रोक

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Mar 2025 10:23 PM

विज्ञापन

Birsa Munda

मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी

विज्ञापन

रांची. झारखंड हाइकोर्ट ने रिम्स में मैनपावर सप्लाई के टेंडर मामले में दायर याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान कोर्ट ने प्रार्थी का पक्ष सुना. इसके बाद टेंडर के फाइनेंशियल बिड खोलने पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दिया. कोर्ट ने रिम्स प्रबंधन को मामले में अगली सुनवाई तक टेंडर प्रक्रिया में आगे नहीं बढ़ने को कहा. अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी. उल्लेखनीय है कि रिम्स प्रबंधन ने मैनपावर सप्लाई के लिए पांच सितंबर 2024 को टेंडर जारी किया था. इसमें 26 सितंबर 2024 को कुछ संशोधन किया गया, जिसमें कहा गया कि निविदादाता को लेबर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, कांट्रेक्ट लेबर लाइसेंस व प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट (सिक्योरिटी मार्शल के लिए) का सर्टिफिकेट देना होगा. बाद में प्रार्थी को टेक्निकल बिड में यह कहते हुए अयोग्य करार दिया गया कि उनका प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट का सर्टिफिकेट झारखंड का नहीं है. प्रार्थी का कहना था कि प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट का सर्टिफिकेट सिर्फ सिक्योरिटी सर्विसेज आपूर्ति करनेवालों को देना था. इसका टेंडर में उल्लेख है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola