एसीसी हाई स्कूल में करगिल विजय दिवस की वर्षगांठ मनायी गयी
Published by : DINESH PANDEY Updated At : 26 Jul 2025 7:57 PM
एसीसी हाई स्कूल, खलारी में शनिवार को करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनायी गयी.
खलारी. एसीसी हाई स्कूल, खलारी में शनिवार को करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक जामवंत सिंह, प्रधानाध्यापक एसएन तिवारी, उप-प्रधानाध्यापिका अर्चना उपाध्याय, एसीसी पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक रवि गिरि, शिक्षक समर सेन एवं अतिथि विकास द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई. करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. कक्षा 11वीं के छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया. छात्रा अनुराधा कुमारी ने हिंदी में एवं नैंसी कुमारी ने अंग्रेजी में करगिल विजय दिवस पर भाषण प्रस्तुत किया. प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में छात्रों को देशप्रेम और शौर्य की भावना जागृत करने की प्रेरणा दी. अर्चना उपाध्याय ने कारगिल युद्ध के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि यह दिवस शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है. कार्यक्रम का संचालन नैंसी कुमारी व आराध्या कुमारी ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्रीकांत शर्मा, प्रकाश चौधरी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का योगदान सराहनीय रहा. अंत में अर्चना उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










