Ranchi news : जेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल से मिला अबुआ अधिकार मंच
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Feb 2025 8:12 PM
विवि में छात्र संघ का चुनाव कराने की भी मांग. मंच के सदस्यों ने कहा कि नियुक्ति नहीं होने से झारखंड में लाखों युवा हताश-निराश हैं. वहीं, नियुक्ति प्रक्रिया, प्रोन्नति आदि पूरी तरह से ठप हो गयी है.
रांची. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से अबुआ अधिकार मंच के सदस्यों ने मुलाकात की. सदस्यों ने राज्यपाल से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए पहल करने की मांग की. नीतीश सिंह व अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में मंच के सदस्यों ने राज्यपाल से कहा कि अध्यक्ष का पद छह माह से खाली है. नियुक्ति नहीं होने से झारखंड में लाखों युवा हताश-निराश हैं. वहीं, नियुक्ति प्रक्रिया, प्रोन्नति आदि पूरी तरह से ठप हो गयी है. सदस्यों ने राज्यपाल से रांची विवि के केंद्रीय पुस्तकालय का नाम वीर बुधू भगत पुस्तकालय रखने तथा रांची विवि का नाम डॉ रामदयाल मुंडा के नाम पर रखने की मांग की. राज्यपाल से राज्य के अन्य विवि के पुस्तकालय का नाम भी झारखंड के महापुरुषों के नाम पर रखने की मांग की. मंच ने राज्यपाल से विवि में छात्रसंघ चुनाव भी शीघ्र कराने की मांग की. अनुबंध असिस्टेंट प्रोफेसर को स्थायी करने की भी मांग की. या फिर इन्हें न्यूनतम 78,000 रुपये मासिक मानदेय का भुगतान किया जाये. मंच ने डोरंडा कॉलेज का भी नाम भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम महाविद्यालय करने की मांग की. सभी विवि परिसर में झारखंडी महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की भी मांग की. मौके पर अभिषेक कुमार, आशुतोष कुमार, रूही परवीन आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










