Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से झारखंड आ रहा डीप डिप्रेशन, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Concept PIC by AI
Aaj Ka Mausam: झारखंड की ओर एक डीप डिप्रेशन बढ़ रहा है. 2 दिन में इसके झारखंड पहुंचने का अनुमान है. जानें आज झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.
Table of Contents
Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के आसपास बना निम्न दबाव का क्षेत्र डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है. आंध्रप्रदेश के कलिंगपटनम, ओडिशा के गोपालपुर और पारादीप एवं पश्चिम बंगाल के दीघा होते हुए यह झारखंड की ओर बढ़ रहा है. अगले 2 दिन में यह झारखंड पहुंच जाएगा. इसके असर से कई जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी.
आज रात बंगाल और ओडिशा के बीच आ जाएगा डीप डिप्रेशन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 9 सितंबर की रात को यह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में पुरी और दीघा के बीच पहुंच जाएगा. इसके बाद यह ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के बाद उत्तरी छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा.
2 दिन बाद झारखंड पहुंचेगा डीप डिप्रेशन
मौसम केंद्र ने कहा है कि इस डीप डिप्रेशन को झारखंड पहुंचने में 2 दिन लग सकते हैं. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि मानसून ट्रफ बीकानेर, नारनौल, झांसी, दमोह, माना, पुरी होते हुए पश्चिममध्य और उससे सटे पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में चला जाएगा. उन्होंने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि इस डीप डिप्रेशन का असर झारखंड में दिखेगा.
2 दिन में अधिकतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों (गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम) में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है. कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की भी संभावना है. 2 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, इसके बाद 2-3 दिन में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
झारखंड में मानसून की गतिविधि रही सामान्य
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं भारी या बहुत भारी बारिश नहीं हुई. इस दौरान सबसे अधिक 44.2 मिलीमीटर वर्षा धनबाद के कालियासोल में रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड डाल्टेनगंज में दर्ज हुई.
बंगाल की खाड़ी से उठा डिप्रेशन कब पहुंचेगा झारखंड?
बंगाल की खाड़ी के आसपास बना डिप्रेशन अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है. यह आंध्रप्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल होते हुए झारखंड की ओर बढ़ रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिन में इसके झारखंड पहुंचने का अनुमान है.
झारखंड में आज का मौसम कैसा है?
झारखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं गरज और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
झारखंड में आज कहां-कहां होगी बारिश?
झारखंड में आज कम से कम 3 जिलों में वर्षा एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि सिमडेगा, गुमला और पश्चिमी सिंहभूम में कुछ जगहों पर वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है.
Also Read
Jharkhand Weather: गढ़वा और कोडरमा जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में 4 दिन तक होगी भारी बारिश, जारी हुई चेतावनी
Kal Ka Mausam: 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
Jharkhand Weather: गढ़वा और कोडरमा जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




