बाइक के साथ निर्माणाधीन पुल से नीचे गिरा युवक, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Mar 2025 5:30 PM
Birsa Munda
मुरगू नदी पर निर्माणाधीन पुल से गड्ढे में गिरने से मंगलवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्रतिनिधि, मांडर मुरगू नदी पर निर्माणाधीन पुल से गड्ढे में गिरने से मंगलवार की रात बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान पिठोरिया के सांगा निवासी विशाल मुंडा (19) के रूप की गयी. सांगा सियार टोली का विक्रम तिर्की (20) घायल है. रिम्स रेफर किया गया. दोनों युवक मांडर के सुरसा गांव मेहमानी आये थे. केटीएम बाइक (जेएच01एफडी-5233) से घर जा रहे थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार के कारण उनकी बाइक डायवर्सन के सामने सड़क किनारे रखी मिट्टी के ढेर से टकराकर पुल के गड्ढे में गिर गयी. विशाल मुंडा बाइक चला रहा था इसलिए वह बाइक के साथ ही 25 फीट नीचे पानी भरे गड्ढे में गिर गया था. जबकि उसका साथी विक्रम तिर्की ऊपर पुल निर्माण के लिए बने शटरिंग में लटका हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










