ePaper

जापान की टीम ने टपक सिंचाई का जायजा लिया

Updated at : 14 Feb 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
जापान की टीम ने टपक सिंचाई का जायजा लिया

अनगड़ा: मोमेंटम झारखंड में शामिल होने रांची पहुंची जापानी कंपनी जाइका की एक टीम ने बुधवार को प्रखंड में आजीविका मिशन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम में जाइका के चीफ रिप्रेजेंटेटिव तकेमासाका मोटो, अखिरो किमुरा, विकास विशेषज्ञ जाइका अनुज सिन्हा शामिल थे. टीम के सदस्यों का मार्गदर्शन जेएसएलपीएस के सदस्य […]

विज्ञापन
अनगड़ा: मोमेंटम झारखंड में शामिल होने रांची पहुंची जापानी कंपनी जाइका की एक टीम ने बुधवार को प्रखंड में आजीविका मिशन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. टीम में जाइका के चीफ रिप्रेजेंटेटिव तकेमासाका मोटो, अखिरो किमुरा, विकास विशेषज्ञ जाइका अनुज सिन्हा शामिल थे. टीम के सदस्यों का मार्गदर्शन जेएसएलपीएस के सदस्य कर रहे थे.

टीम के सदस्यों ने जानुम में टपक सिंचाई से किसानों द्वारा की जा रही खेती को देख कर काफी प्रभावित हुए. किसान गोवर्धन मुंडा से टपक सिंचाई योजना की जानकारी ली. मौके पर जापानी प्रतिनिधिमंडल ने किसानों द्वारा उत्पादित फसल व सब्जी के बाजार व्यवस्था के बारे में जानकारी ली.

इसके बाद टीम गेतलसूद पंचायत सचिवालय में महिला समूहों से मिला व उनसे आजीविका मिशन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं की जानकारी ली. महिलाओं ने बताया की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ कर वे परिवार के विकास का एक आधार बन रही हैं. महिलाओं ने बैंक से लिये गये ऋण व इसके उपयोग के बारे में जानकारी ली. इस मौके पर संजय भोक्ता, एलएनपी बोरा, प्रवीण सिंह, जगेश्वर महतो, आनंद महतो, सरिता देवी व अन्य मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola