Ranchi News : कपड़ा बेचने वाले के घर में रखी स्कूटी से 30 लाख रुपये की चोरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Feb 2025 12:15 AM

विज्ञापन

आलमारी से तीन लाख के गहने व दो लाख की भी चोरी

विज्ञापन

रांची. सदर थाना क्षेत्र के इलाही बख्श कॉलोनी के लाडली गली में किराये के मकान में रहनेवाले फेरी कर कपड़ा बेचने वाले मो वसीम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. मो वसीम के अनुसार उनकी स्कूटी की डिक्की में रखे 30 लाख रुपये नगद, आलमारी से दो लाख रुपये तथा तीन लाख रुपये के गहने की चोरी हुई है. मामले में सदर थाना में आवेदन दिया गया है. सदर पुलिस मामले को संदेहास्पद मान रही है, क्योंकि मो वसीम हर वक्त अपना बयान बदल रहा है. क्या है मामला: मो वसीम ने बताया कि वह बारामुल्ला से अपनी बहन के पास से कंबल लाकर फेरी कर उसकी बिक्री करता है. उसने बताया कि वह 12 फरवरी को इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था. उसने लाडली गली के समीप एक जमीन खरीदी है. उस जमीन पर घर बनाने के लिए ससुर से रुपये लेकर स्कूटी की डिक्की में रख दिया था. उसका कहना है कि उसने सोचा था कि जब वह दिल्ली से इलाज करा कर लौटेगा, तो जमीन पर काम लगायेगा. जमीन के लिए उसने दो लाख रुपये जमीन मालिक को भी दिया है. सदर थाना प्रभारी ने उससे पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसकी चाबी का गुच्छा खो गया था. उसमें मेन गेट व घर की चाबी थी. जबकि स्कूटी की चाबी घर में ही रखी हुई थी. पुलिस की पूछताछ में वह कई बार अपना बयान बदलता रहा. पुलिस के अनुसार मो वसीम अपने मकान मालिक के पुत्र पर चोरी का आरोप लगा रहा है. कुंभ स्नान करने गये व्यक्ति के घर में चोरी: पंडरा ओपी के लक्ष्मीनगर निवासी राहुल कुमार ठाकुर के घर से 30 हजार नगद व गहने सहित पांच लाख के सामान की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में उन्होंने पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि वे लोग कुंभ स्नान करने गये थे. उसी दौरान उनके घर में चोरी हुई. जब वह प्रयागराज में थे, तब दूध देने वाले ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर सारा सामन बिखरा पड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola