26 मजदूरों को बंगाल भेजा गया
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 12:23 AM
प्रखंड प्रशासन ने मंगलवार को 26 मजदूरों को बसों से बंगाल के मुर्शिदाबाद व पुरूलिया जिला के लिए रवाना किया. बीडीओ उत्तम प्रसाद ने बताया कि सभी औपचारिकता पूरी कर 11 लोगों को पुरूलिया व 15 को मुर्शिदाबाद भेजा गया.
अनगड़ा : प्रखंड प्रशासन ने मंगलवार को 26 मजदूरों को बसों से बंगाल के मुर्शिदाबाद व पुरूलिया जिला के लिए रवाना किया. बीडीओ उत्तम प्रसाद ने बताया कि सभी औपचारिकता पूरी कर 11 लोगों को पुरूलिया व 15 को मुर्शिदाबाद भेजा गया. ये सभी मजदूर प्रखंड के विभिन्न गांवों में रह कर काम करते थे. उपायुक्त रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में सोमवार को उन्हें सरकारी खर्च पर गृह जिला के लिए रवाना किया गया. सभी की स्क्रिनिंग करायी गयी. इधर प्रखंड क्षेत्र में अभी भी बंगाल के 15, बिहार के 13 व छत्तीसगढ़ के 14 मजदूर हैं. बीडीओ ने बताया कि अगले दो दिनों में उन्हें भी रवाना कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










