दो दिन की झारखंड यात्रा पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रांची पहुंचे, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वागत

रांची : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे समेत वरीय अधिकारी मौजूद थे. उपराष्ट्रपति रांची स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) के कार्यक्रम में […]
रांची : भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू रविवार को रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया. एयरपोर्ट पर झारखंड के मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी, पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे समेत वरीय अधिकारी मौजूद थे.
उपराष्ट्रपति रांची स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आइआइएम) के कार्यक्रम में शामिल होंगे. मोरहाबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में श्री नायडू ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेंटर फॉर लीडरशिप, पॉलिसी एंड गवर्नेंस’ के तहत नेतृत्व क्षमता और सुशासन विषय पर आइआइएम के छात्रों को संबोधित करेंगे.
कार्यक्रम में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, आइआइएम के अध्यक्ष प्रवीण शंकर पांड्या, आइआइएम रांची के निदेशक डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह व कन्वेनर गौरव मराठे विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. व्याख्यानमाला के समापन के बाद उपराष्ट्रपति राजभवन जायेंगे. राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद वह सोमवार (17 फरवरी) की सुबह जमशेदपुर चले जायेंगे.
जमशेदपुर में श्री नायडू टाटा स्टील के एक समारोह में हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार, इस समारोह में उपराष्ट्रपति एक विशेष टिकट भी जारी करेंगे. इसके बाद वह रांची लौटेंगे और फिर नयी दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




