रांची : डोरंडा में बारिश के बीच हाई वोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, बिजली आपूर्ति ठप 

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News

पेड़ बिजली की हाई वोल्टेज तारों पर गिरा

Ranchi News : रांची के डोरंडा इलाके में शनिवार को बारिश के बीच हाई वोल्टेज बिजली तारों पर बड़ा पेड़ गिर गया. इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जबकि यातायात भी प्रभावित रहा. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रांची से बिपिन की रिपोर्ट 

Ranchi News : झारखंड की राजधानी रांची में बिजली की हाई वोल्टेज (हाई-टेंशन) तारों पर शनिवार को एक बड़ा पेड़ गिर गया. पेड़ डोरंडा के नीलम कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर के ठीक सामने गिरा. गनीमत यह रही कि इसे कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. 

एलटी केबल भी हुआ क्षतिग्रस्त

बड़ा पेड़ गिरने के चलते बिजली की हाई वोल्टेज तारों के साथ ही एलटी केबल को भी नुकसान पहुंचा. काफी देर तक यातायात भी बाधित हो गया. हालांकि, डालियां तारों से छूते ही लाइन ट्रिप कर गई और आपूर्ति बाधित हो गई.

कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

आपूर्ति बाधित होने से डोरंडा बाजार से लेकर एजी मोड़ से सटे करीब चार-पांच ट्रांसफार्मर से जुड़े इलाके में बिजली बंद रहने की सूचना है.

लोगों ने तुरंत बिजली कटवाई

स्थानीय लोगों ने नजदीकी बिजली सब-स्टेशन, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के आपातकालीन नंबर-1912 पर तुरंत कॉल करके बिजली कटवाई. लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम के साथ ही कार्यपालक अभियंता को दी. खबर लिखे जाने तक पेड़ को काट कर हटाने की कार्रवाई की जा रही थी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola