आज की फोटोज: रांची में दो घंटे की बारिश से जलजमाव, नगड़ी के ग्रामीणों का धरना समेत देखिए 5 तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन
बारिश से जलजमाव

बारिश से जलजमाव

रांची में 2 घंटे की बारिश से जलजमाव, सड़कों पर पानी ही पानी. नगड़ी के ग्रामीणों का धरना और डूरंड कप ट्रॉफी का रांची आगमन. 5 प्रमुख तस्वीरें.

विज्ञापन
रांची में दो घंटे की बारिश से जलजमाव
फुल स्क्रीन में देखें

रांची में दो घंटे की बारिश से जलजमाव

रांची में शनिवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. करीब डेढ़ से दो घंटे की तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं. कई इलाकों में एक से दो फीट तक पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को सड़क और गड्डों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया. जलजमाव के कारण कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गये और जगह-जगह लंबा जाम लग गया.

रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी
फुल स्क्रीन में देखें

रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी पहली बार रांची को सौंपी गयी है. 25 जुलाई से शुरू होनेवाले टूर्नामेंट के मुकाबलों से पहले शनिवार को डूरंड कप की ट्रॉफी रांची पहुंची. यहां दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में ट्रॉफी 'शोकेस' समारोह आयोजित किया गया.

नगड़ी के ग्रामीणों ने लोकभवन के समक्ष दिया धरना
फुल स्क्रीन में देखें

नगड़ी के ग्रामीणों ने लोकभवन के समक्ष दिया धरना

नगड़ी की कृषि भूमि पर रिम्स-टू के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को लोकभवन के समक्ष धरना दिया. इस दौरान ग्रामीणों ने कृषि भूमि पर निर्माण करना बंद करो, आदिवासी जमीन लूटना बंद करो, नगड़ी के ग्रामीणों का एक ही नारा - जमीन छोड़ो अधिकार हमारा, तानाशाही नहीं चलेगी, जनता की आवाज सुननी पड़ेगी आदि नारे लगाये.

बारिश, प्रदर्शन व बेतरतीब पार्किंग से शहर की सड़कें जाम
फुल स्क्रीन में देखें

बारिश, प्रदर्शन व बेतरतीब पार्किंग से शहर की सड़कें जाम

रांची के मेन रोड समेत शहर के कई प्रमुख इलाकों में शनिवार को लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई. करीब ढाई घंटे तक यातायात व्यवस्था नभावित रही और लोग जाम में फंसे रहे.

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रिम्स आश्रयगृह का किया निरीक्षण
फुल स्क्रीन में देखें

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रिम्स आश्रयगृह का किया निरीक्षण

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को रिम्स आश्रयगृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने खराब लिफ्ट, कॉरिडोर में जमा पानी और कैंटीन में अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जतायी.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola