संताली फिल्म ‘आंगेन’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने निर्देशक को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

फिल्म का एक दृश्य. पीले घेरे में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड की संताली फिल्म ‘आंगेन’ ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देशक रवि राज मुर्मू को इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

विज्ञापन

Angen National Film Award : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संताली फिल्म ‘आंगेन’ के निर्देशक रवि राज मुर्मू को राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर रविवार को बधाई दी. इस फिल्म ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में किसी निर्देशक की सर्वश्रेष्ठ पहली फिल्म का पुरस्कार जीता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को मिली नई मजबूती 

पीटीआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पुरस्कार मिलना झारखंड से उभर रही ‘‘असीम रचनात्मक प्रतिभा’’ को दर्शाता है और स्वदेशी कला, संस्कृति तथा सिनेमा के एक जीवंत केंद्र के रूप में राज्य की बढ़ती पहचान को और मजबूत करता है.

मुख्यमंत्री ने रवि राज मुर्मू को दी बधाई 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं रवि राज मुर्मू को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूं. प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतना न केवल उनके लिए एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि झारखंड के लोगों और पूरे संताली भाषी समुदाय के लिए भी अत्यधिक गर्व का विषय है.’’उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने ‘आंगेन’ के जरिए राष्ट्रीय मंच पर संथाली भाषा, संस्कृति और किस्सागोई की समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन किया है.’’

ये भी पढ़ें- जामताड़ा के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, बिना इलाज के गर्भवती को बैरंग लौटाने का आरोप

ये भी पढ़ें-चतरा के हंटरगंज में दो लाख की सुपारी देकर दिव्या की कराई गई हत्या, मामले में एक गिरफ्तार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola