झारखंड में तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत, रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश 

Updated:
विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. राज्यभर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से आखिरकार झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया. शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ आकाश में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. शनिवार की सुबह रांची में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया.

विज्ञापन

राज्य के सभी हिस्सों में हुई बारिश

राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. पिछले कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली है. सबसे अधिक बोकारो में 25 मिमी और रांची में 15 मिमी बारिश हुई. इससे राजधानी रांची का तापमान पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री सेल्सियस गिर गया, जबकि मेदिनीनगर का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान चार डिग्री और चाईबासा का तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. तापमान गिरने से मौसम सुहाना हो गया है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 22,200 राशन दुकानदारों का 13 महीने का कमीशन बकाया, DSO को सरकार ने दिया अल्टीमेटम

आज-कल भी आंधी-बारिश

शनिवार को भी रांची सहित 13 जिलों में 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी, पानी और व्रजपात का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, कल यानी रविवार को पूरे राज्य में तेज हवा, पानी, मेघ गर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी है. 

1-2 जून का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा: ‘PhonePe’ से घूस लेने वाले राजस्व कर्मचारी पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होने के बाद हुए सस्पेंड

यह भी पढ़ें: JUVNL घोटाला: 109 करोड़ रुपये के गबन मामले में आरोपी अरग्य सेनगुप्ता को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola