हजारीबाग में बापू की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में रांची में संघर्ष वाहिनी मंच की प्रतिकार सभा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2020 6:43 PM
रांची :पिछले दिनों हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में रांची के मोरहाबादी में गांधी प्रतिमा के सामने संघर्ष वाहिनी मंच की ओर से प्रतिकार सभा का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि गत सात फरवरी की रात हजारीबाग में असामाजिक तत्वों द्वारा गांधीजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया […]
रांची :पिछले दिनों हजारीबाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के विरोध में रांची के मोरहाबादी में गांधी प्रतिमा के सामने संघर्ष वाहिनी मंच की ओर से प्रतिकार सभा का आयोजन किया गया. उल्लेखनीय है कि गत सात फरवरी की रात हजारीबाग में असामाजिक तत्वों द्वारा गांधीजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.
गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक चले इस सांकेतिक धरना कार्यक्रम में जन सरोकारों से जुड़े कई राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. इनमें मुख्य रूप से विनोद कुमार, डॉ रविभूषण, रतन तिर्की, श्रीनिवास, कुमार बरुण, इब्रार अहमद, कनक, अशोक वर्मा, कुमुद, शेषागिरि, उमा, चाइना एवं लक्ष्मी आदि शामिल थे.
धरना के दौरान देश के ताजा हालात पर गंभीर विचार विमर्श हुआ. देश धार्मिक संकीर्णता और अतिवादी उभार की चुनौतियों से निपटने के उपायों पर भी चर्चा हुई. कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया. प्रेस के माध्यम से असहिष्णु और संकीर्ण ताकतों के नाम खुला पत्र भी जारी किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










