कल से साफ होगा मौसम, गिरेगा पारा चलेगी शीतलहर

Updated at : 04 Jan 2020 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
कल से साफ होगा मौसम, गिरेगा पारा चलेगी शीतलहर

रांची : मौसम विभाग ने चार जनवरी तक आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद जतायी है. वहीं, राज्य के उत्तरी भागों (पलामू प्रमंडल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. रविवार से आसमान साफ हो जायेगा. सुबह और रात में धुंध का प्रभाव रह सकता है. मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान […]

विज्ञापन
रांची : मौसम विभाग ने चार जनवरी तक आसमान में बादल छाये रहने की उम्मीद जतायी है. वहीं, राज्य के उत्तरी भागों (पलामू प्रमंडल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. रविवार से आसमान साफ हो जायेगा. सुबह और रात में धुंध का प्रभाव रह सकता है. मौसम साफ होने के बाद न्यूनतम तापमान गिरेगा. साथ ही शीतलहर भी चलेगी.
विभाग के अनुसार इसका असर अगले एक सप्ताह तक रह सकता है. इधर, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटेमें सबसे अधिक 33 मिमी बारिश जमशेदपुर में हुई. रांची में करीब 17 मिमी बारिश हुई. डालटनगंज में सात, बोकारो में 12.2 तथा चाईबासा में 24.4 मिमीबारिश हुई. वहीं, राजधानी में आकाश में बादल छाये रहने और सुबह में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस तथान्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
राजधानी का तापमान
17.40 अधिकतम
11.50 न्यूनतम
सुबह और रात में रह सकता है धुंध का प्रभाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola