ePaper

रांची में होगा अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्‍य समारोह, PM नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

Updated at : 02 Jun 2019 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में होगा अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस का मुख्‍य समारोह, PM नरेंद्र मोदी करेंगे शिरकत

नयी दिल्ली : इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह रांची में आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सरकार का पहला बड़ा जन समारोह होगा. आयुष मंत्रालय ने इसके […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इस साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह रांची में आयोजित किया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सरकार का पहला बड़ा जन समारोह होगा.

आयुष मंत्रालय ने इसके लिए दिल्ली, शिमला, मैसूर और अहमदाबाद और रांची शहरों का चुनाव कर अंतिम चयन के लिये प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भेजा है. एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘पीएमओ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य आयोजन के लिए रांची का नाम तय किया है.’

आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमने पहले ही तैयारियों शुरू कर दी हैं और समारोह बड़े पैमाने पर आयोजित किया जायेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola